नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- साउथ कोरियन टेक ब्रैंड Samsung अपने अगले प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S27 Ultra को बड़े डिजाइन बदलावों के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन को लेकर सामने आए लीक्स में दावा किया गया है कि कंपनी इस बार पुराने डिजाइन से हटकर नया लुक दे सकती है। खास बात यह है कि फोन का कैमरा डिजाइन काफी हद तक Apple के iPhone 18 Pro जैसा हो सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर के मामले में भी बड़े अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। दरअसल, Galaxy S27 Ultra की एक डमी यूनिट की तस्वीरें सामने आई हैं। इन फोटोज से फोन के डिजाइन में होने वाले बदलावों का अंदाजा मिलता है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग इस बार रियर कैमरा मॉड्यूल को नए तरीके से डिजाइन कर सकती है। Galaxy S26 Ultra में जहां पीछे की तरफ वर्टिकल पिल के आकार का कैमरा...