नई दिल्ली, अगस्त 24 -- साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung की Galaxy S सीरीज पिछले कुछ सालों से अपने डिजाइन को लेकर काफी हद तक एक जैसी दिखती रही है। हालांकि, अब सामने आया है कि कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप Galaxy S27 के साथ इस स्ट्रेटजी को बदलने की तैयारी कर रही है। सामने आए नए लीक्स के मुताबिक, Samsung Galaxy S27 Ultra के रियर कैमरा डिजाइन में बड़ा बदलाव कर सकती है। नई जानकारी के मुताबिक Galaxy S27 Ultra में Samsung अपने मौजूदा अलग-अलग कैमरा रिंग वाले डिजाइन को छोड़कर एक कैमरा बार/प्लेटो डिजाइन अपना सकती है। हालिया लीक में फोन के पीछे कैमरों को एक बड़े हॉरिजॉन्टल मॉड्यूल के अंदर दिखाया गया है। यह डिजाइन मौजूदा Galaxy S26 सीरीज से काफी अलग होगा। एक अन्य डिजाइन लीक में तीन कैमरा सेंसर को एक ही हॉरिजॉन्टल मॉड्यूल में साथ रखा गया है। यह भी पढ़ें- Airt...