नई दिल्ली, अगस्त 19 -- Samsung के Fan Edition स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी का अगला FE फोन Samsung Galaxy S26 FE एक बार फिर लॉन्च से पहले चर्चा में आ गया है। इस बार फोन की सिर्फ एक-दो तस्वीरें नहीं, बल्कि 26 Promo Images लीक हुई हैं। इन तस्वीरों में फोन का डिजाइन, कलर ऑप्शन और कई प्रमुख हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर फीचर्स दिखाई दिए हैं। हालांकि Samsung ने अभी फोन के सभी स्पेसिफिकेशन आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किए हैं। लीक के मुताबिक Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में Samsung का Exynos 2500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। कैमरे के मामले में भी फोन काफी दमदार नजर आ रहा है। इसमें 50MP मेन कैमरा के साथ 12MP अल्ट्रावाइड और 8MP टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात साम...