Samsung Galaxy S26 FE की भारत में सेल शुरू, 7 साल तक अपडेट्स और 50MP कैमरा सेटअप
नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- Samsung के नए फैन एडिशन स्मार्टफोन Galaxy S26 FE की भारत में सेल सोमवार 21 सितंबर से शुरू हो गई है। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन Galaxy S26 सीरीज के नीचे पोजिशन किया गया है। फोन में फ्लैगशिप सीरीज से जुड़े कई फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 120Hz Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, Exynos 2500 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा और वायरलेस चार्जिंग शामिल हैं। भारत में फोन को सिर्फ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। नए Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन का वजन करीब 193 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.4mm है। डिवाइस को IP68 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षा के लिए सर्टिफाइड है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.