नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- ऑनलाइन फ्रॉड के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। धोखेबाज, भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए अलग-अलग तरकीबें आजमाते रहते हैं। कभी बैंक एग्जीक्यूटिव बन कर कॉल करते हैं, तो भी कुछ। लेकिन अब सैमसंग यूजर्स से फ्रॉड करना हैकर्स के लिए लोहे के चने चबाना जितना मुश्किल हो जाएगा। ऐस हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सैमसंग अपने फोन में एक ऐसा फीचर लेकर आया है, जो यूजर को स्कैम कॉल्स का पता चलने पर तुरंत अलर्ट करेगा। धीरे-धीरे सैमसंग इस फीचर को अपने अन्य फोन्स में भी पहुंचा रहा है। कैसे करता है यह फीचर और किन फोन्स में आने वाला है, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...AI-पावर्ड एंटी-फ्रॉड फीचर गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग अपने नए AI-पावर्ड एंटी-फ्रॉड फीचर को Galaxy S26 सीरीज से आगे बढ़ाने ...