नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Samsung ने अपने यूजर्स को एक शानदार तोहफा दे दिया है। कंपनी ने अपने एक पॉपुलर स्मार्टफोन मॉडल के लिए सिक्योरिटी अपडेट जारी कर दिया है, जिससे फोन पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy F23 5G की। इस फोन को पहले ही अपना आखिरी ओएस अपग्रेड मिल चुका है, जो कि Android 14 पर बेस्ड One UI 6.1 है। इसे अभी भी रेगुलर सिक्योरिटी पैच अपडेट मिल रहे हैं। आखिरी अपडेट दिसंबर में नवंबर 2025 सिक्योरिटी पैच के साथ रोलआउट किया गया था, और अब जनवरी 2026 पैच के साथ एक नया अपडेट भारत में रोलआउट किया जा रहा है। हालांकि Galaxy F23 5G की अपडेट पॉलिसी तिमाही है, लेकिन सैमसंग ने यह अपडेट जल्दी जारी कर दिया है। अपडेट का डाउनलोड साइज 337.62MB है और यह Android 14 पर बेस्ड One UI 6.1 के साथ आता है। वर्जन नंबर E236BXXSDEZA1...