नई दिल्ली, जून 7 -- Google ने हाल ही में अपने Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए आखिरी Beta 4.1 अपडेट जारी किया था। उम्मीद है कि इसका स्टेबल वर्जन जल्द ही, शायद जून के आखिर में या जुलाई में, Pixel सीरीज फोन्स के लिए जारी किया जाएगा। इसके बाद, दूसरे स्मार्टफोन ब्रांड भी Android 17 पर बेस्ड अपनी कस्टम स्किन लाएंगे। इनमें Samsung भी शामिल है, जिसके अपने अगले Galaxy Z Flip 8/Fold 8 सीरीज फोन्स के लॉन्च के साथ वन यूआई 9 जारी करने की उम्मीद है।गैलेक्सी S सीरीज - वन यूआई 9 अपडेट के लिए एलिजिबल फोन: इस समय, जब यूजर्स सैमसंग की तरफ से वन यूआई 9 के ऑफिशियल रोलआउट होने का इंतजार कर रहे है, एक टिप्स्टर ने नई जानकारी शेयर की है। इससे उन गैलेक्सी S सीरीज के डिवाइस का पता चला है, जिनके Android 17 पर बेस्ड वन यूआई 9 अपडेट पाने के लिए एलिजिबल होने की बात क...