नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung के Galaxy स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर One UI 9.5 के पब्लिक बीटा प्रोग्राम को जल्द शुरू कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका बीटा अपडेट नवंबर 2026 में ही जारी किया जा सकता है। खास बात है कि कंपनी के नए सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग से जुड़े फर्मवेयर बिल्ड सामने आने लगे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यूजर्स को नए अपडेट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, Samsung Galaxy S26 Ultra के लिए One UI 9.5 का एक टेस्ट फर्मवेयर कंपनी के अपडेट सर्वर पर देखा गया है। सामने आए फर्मवेयर का वर्जन S948BXXU6ZZK3 बताया जा रहा है। यह संकेत देता है कि कंपनी नए सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग के अगले फेज में पहुंच चुकी है। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक पब्लिक बीटा प्र...