नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- Samsung ने हाल ही में घोषणा की है कि वह Android 16 आधारित One UI 8 अपडेट को कई Galaxy मॉडलों पर रोल आउट कर रहा है। अब ये नया अपडेट Galaxy Z Fold4, Galaxy Z Flip4, Galaxy M36 और Galaxy F36 जैसे मॉडल्स को मिलने वाला है। यह अपडेट सिर्फ एक सामान्य सिस्टम अपडेट नहीं है बल्कि इसमें Secure Folder में मजबूती, DeX का नया Desktop Mode, और नया यूजर इंटरफ़ेस जैसे सुधार शामिल हैं। अपडेट के साथ Samsung ने अक्टूबर / सितंबर 2025 की सिक्योरिटी पैच भी शामिल की है। इस अपडेट का साइज लगभग 2.3GB से 3GB के बीच हो सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि आप वाई-फाई से डाउनलोड करें। One UI 8 में क्या नया है? One UI 8 अपडेट कई सुधार और नये फीचर्स लेकर आता है: Secure Folder को और मजबूत बनाया गया है अब आपके निजी फाइल्स और डेटा अधिक सुरक्षित रहेंगे। DeX म...