नई दिल्ली, जुलाई 1 -- अगर आप भी Samsung का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Android 17 पर बेस्ड सैमसंग का लेटेस्ट अपडेट अब सस्ते गैलेक्सी फोन में भी आ रहा ह। फिलहाल One UI 9.0 का पब्लिक बीटा सिर्फ Galaxy S26 सीरीज तक ही सीमित है, लेकिन Samsung की One UI टीम दूसरे Galaxy डिवाइस के लिए इसे समय पर रिलीज करने के लिए पर्दे के पीछे कड़ी मेहनत कर रही है। कई हफ्तों से इंटरनल टेस्टिंग चल रही है, जिसमें खासतौर से हाई-एंड और मिड-रेंज स्मार्टफोन शामिल हैं, लेकिन हाल ही में टेस्ट सर्वर पर बजट फोन का एक बैच भी देखा गया है। Galaxy A07, Galaxy A17 और Galaxy A16 जैसे कई बजट फोन सर्वर पर One UI 9.0 टेस्ट फर्मवेयर के साथ देखे गए हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि अपडेट इन डिवाइस के लिए जल्द ही रिलीज हो जाएगा। शुरुआती टेस्टिं...