नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- फेस्टिव सीजन से पहले Samsung ने भारतीय ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra के अलग-अलग वेरिएंट अब पहले के मुकाबले महंगे हो गए हैं। नई कीमतों में ज्यादातर वेरिएंट पर 15,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि Galaxy S26 Ultra के 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत में 25,000 रुपये का इजाफा किया गया है।इतनी बढ़ी Galaxy S26 की कीमत कीमत बढ़ने के बाद Galaxy S26 का बेस वेरिएंट पहली बार 1 लाख रुपये के पार पहुंच गया है। फोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की लॉन्च कीमत 87,999 रुपये थी, जो अब बढ़कर 1,02,999 रुपये हो गई है। यानी इस मॉडल के लिए ग्राहकों को अब 15,000 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। प्रतिशत के हिस...