नई दिल्ली, मार्च 6 -- सैमसंग गैलेक्सी M सीरीज का पॉप्युलर फोन एक बार फिर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं- Samsung Galaxy M56 5G है। लॉन्च के समय इस फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 27999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 6 हजार रुपये सस्ता हो गया है और आप इसे मात्र 21999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर 12 मार्च तक 750 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। फोन को आप 1099 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। सैमसंग का यह फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और 5000mAh की बैटरी जैसे धांसू फीचर्स से लैस...