नई दिल्ली, जुलाई 29 -- साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज ने भारत में नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी के मुताबिक, Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Flip8 को लॉन्च के महज 72 घंटे के भीतर 2.71 लाख से ज्यादा प्री-ऑर्डर मिले हैं। इन स्मार्टफोन्स को भारत में 22 जुलाई 2026 को लॉन्च किया गया था। खास बात यह है कि पिछले साल Galaxy Z Fold7 और Galaxy Z Flip7 को इतनी ही संख्या में प्री-ऑर्डर हासिल करने में 15 दिन लगे थे।Tier 2 शहरों से आए 45 प्रतिशत प्री-ऑर्डर नई Galaxy Z सीरीज की मांग सिर्फ महानगरों तक सीमित नहीं है। Samsung के मुताबिक, कुल प्री-ऑर्डर में 45 प्रतिशत हिस्सेदारी Tier 2 शहरों और उससे छोटे शहरों की है। यह भारत के छोटे शहरों में प्रीमियम और फोल्डेबल स्मार्टफोन की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता...