नई दिल्ली, मार्च 14 -- सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अमेजन पर आपके लिए धाकड़ डील है। यह बंपर डील Samsung Galaxy A55 5G के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट पर दी जा रही है। लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 42999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन पर 11 हजार रुपये सस्ता हो गया है और आप इसे 31999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर 31 मार्च तक 1 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के साथ यह फोन टोटल 12 हजार रुपये सस्ते में आपका हो सकता है। फोन पर 1599 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में आप इस फोन की कीमत को और कम कर सके हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। फोन में कंपनी 32 मेगापिक्सल के से...