नई दिल्ली, मार्च 1 -- कम बजट में सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy M07 आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन है। खास बात है कि अमेजन इंडिया पर यह फोन मात्र 7799 रुपये का मिल रहा है। 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन को आप 389 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। आप इस फोन को मात्र 274 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। सैमसंग का यह फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और 5000mAh की बैटरी जैसे धांसू फीचर्स से लैस है। आइए डीटेल में जानते हैं सैमसंग के इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।सैमसंग गैलेक्सी M07 के फीचर और स्पेसि...