नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने अपने कई पुराने स्मार्टफोन के लिए Android 17 पर बेस्ड One UI 9 का स्टेबल अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में कंपनी की फ्लैगशिप Galaxy S23 सीरीज, फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A36 भी शामिल है। नए अपडेट के साथ यूजर्स को इंटरफेस में बदलाव, नए फीचर्स और फोन इस्तेमाल करने के एक्सपीरियंस में सुधार की उम्मीद है। हालांकि, सभी डिवाइस और देशों में अपडेट की उपलब्धता एक जैसी नहीं है। सैमसंग के नए अपडेट की लिस्ट में कुल छह मॉडल शामिल हैं। इनमें Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+, Galaxy S23 Ultra, Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5 और Galaxy A36 शामिल हैं। Galaxy S23 सीरीज और दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन को सबसे पहले साउथ कोरिया में One...