नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने भारत में अपने स्मार्टफोन Galaxy A27 5G की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने फोन के सभी RAM और स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,000 रुपये बढ़ा दी है। इस बढ़ोतरी के बाद स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 47,499 रुपये में मिल रहा है। वहीं, इसके बेस वेरिएंट को खरीदने के लिए भी अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। अगर आप सैमसंग का यह स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जान लीजिए कि अब इसके लिए कितने रुपये देने होंगे और किस वेरिएंट की कीमत कितनी हो गई है।Samsung Galaxy A27 5G की नई कीमत Samsung Galaxy A27 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत पहले 33,999 रुपये थी। अब इसकी कीमत बढ़कर 35,999 रुपये हो गई है। यानी ग्राहकों को इस वेरिएंट के लिए 2,000 रुपये अतिरिक्त ख...