हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 15 -- Samrat Choudhary Oath: बिहार के लिए आज का दिन बेहद ही खास है।आज यानी बुधवार की सुबह 11 बजे लोकभवन में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार में पहली बार जदयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री होंगे। सम्राट चौधरी के साथ जदयू की ओर से वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी मंत्री पद की शपथ लेंगे। दोनों नेता नई सरकार में उपमुख्यमंत्री होंगे। इन तीनों के शपथग्रहण के बाद राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों के 33 पद रिक्त रहेंगे। बंगाल चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के आसार हैं। नई सरकार का दावा पेश करने के दौरान लोकभवन में शिवराज चौहान, ललन सिंह, जीतन राम मांझी,संजय झा, विजय चौधरी, अरुण भारती आदि एनडीए के प्रमुख नेता मौजूद थे। इससे पहले ...