Sambhal News: 900 मीटर जर्जर सड़क लोगों के लिए बन रही परेशानी का सबब
संभल, अगस्त 25 -- Sambhal News: नगर पंचायत क्षेत्र में बिजलीघर से अनूपशहर रोड को जोड़ने वाली करीब 900 मीटर सड़क लंबे समय से बदहाल है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते से प्रतिदिन करीब 20-25 गांवों के हजारों ग्रामीण आवागमन करते हैं। मार्ग पर जुगलकिशोर महाविद्यालय, हरि बाबा जनता इंटर कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थान भी स्थित हैं। छात्र-छात्राओं के साथ ही अनूपशहर जाने वाले टैंपो, ट्रैक्टर, कार और अन्य वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है और टैम्पो पलटने का डर बना रहता है। सड़क की बदहाली को लेकर ठाकुर सुमित शेखावत ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर सड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.