Sambhal News: 37 केंद्रों पर एक अक्टूबर से होगी धान खरीद
संभल, सितम्बर 9 -- Sambhal News: धान खरीद सीजन शुरू होने से पहले ही संभल में तैयारियां तेज हो गई हैं। शासन की ओर से गाइडलाइन जारी होने के बाद धान खरीद के लिए जनपद की तीनों तहसीलों में 37 केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। इन केंद्रों पर एक अक्टूबर से धान खरीद का कार्य शुरू किया जाएगा। विभाग की ओर से किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्रों की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हालांकि, पिछले साल जिले में 58 केंद्रों पर धान की खरीद हुई थी। ऐसे में इस बार भी जरूरत और किसानों की सुविधा को देखते हुए अभी और केंद्र बनाए जाने की संभावना है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी (डीएफएमओ) संजीव राय ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार फिलहाल 37 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। किसानों की सुविधा और आवश्यकता को देखते हुए केंद्रों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.