Sambhal News: 36 साल पुराने जमीन विवाद में कोर्ट के आदेश पर मिला कब्जा
संभल, अक्टूबर 13 -- Sambhal News: संभल, संवाददाता। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मदाला फत्तेहपुर में अदालत के आदेश पर जमीन को कब्जामुक्त कराकर शिकायतकर्ता को कब्जा दिलाया गया। राजस्व अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई को लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद के निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शहर के तिमरदास सराय निवासी ताहिर हुसैन ने गाटा संख्या 1223, जिसका कुल रकबा 0.230 हेक्टेयर है। उसमें अपने एक-तिहाई हिस्से पर कब्जा दिलाने की मांग की थी। उन्होंने करीब 36 साल पहले जमीन खरीदी थी। जमीन खाली कराने के लिए लगभग नौ साल पहले अदालत में मामला दायर किया था। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई। ताहिर हुसैन का आरोप है कि सहखातेदार फिरोज अनवर उन्हें जमीन पर खेती नहीं करने देते थे और जान से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.