संभल, सितम्बर 1 -- Sambhal News: विवादित श्रीहरिहर मंदिर बनाम जामा मस्जिद प्रकरण से जुड़े इलाके में बिना स्वीकृति निर्माण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। जामा मस्जिद के आसपास चिह्नित 36 मकान और दुकानों के मालिकों को जारी नोटिस की समय सीमा सोमवार को पूरी होने के बाद एसडीएम कोर्ट में सुनवाई हुई। करीब तीन घंटे चली सुनवाई में दो भवन मालिकों ने अपने निर्माण से संबंधित नक्शे दाखिल किए, जबकि 34 अन्य ने अपना पक्ष रखने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। अब मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी। मामला संभल कोतवाली क्षेत्र के कोट पूर्वी और कोट गर्दी मोहल्ले का है। महायोजना-2031 के तहत विनियमित क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए किए गए निर्माणों को प्रशासन ने चिह्नित किया था। प्रशासन के मुताबिक चंदौसी चौराहे से चौधरी सराय, जामा मस्जिद और टंडन चौराहे तक क...