संभल, अगस्त 6 -- Sambhal News: सरायतरीन के बाजार गंज स्थित नगर पालिका की कथित 35 बीघा भूमि मामले में रजिस्ट्रार कार्यालय से मिले विक्रय पत्र और संशोधन पत्र के आधार पर प्रशासनिक टीम 8 संपत्तियों की पैमाईश कर चुकी है। एक संपत्ति की पैमाईश के लिए गुरुवार को टीम को जाना था लेकिल बारिश के कारण टीम नहीं पहुंच पाई। रजिस्ट्रार कार्यालय से प्रशासनिक अफसरों को 1984 का विक्रय पत्र और सिंतबर 1984 का संशोधन पत्र प्राप्त हुआ था। जिसमें 9 अलग-अलग संपत्तियों का उल्लेख था। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पैमाईश का कार्य कराया था। टीम ने घंटों पैमाईश की और 8 संपत्तियों का चिन्हीकरण किया , लेकिन दस्तावेजों में दर्ज एक संपत्ति नहीं मिल पाई। यह भी पढ़ें- Sambhal News: 35 बीघा विवादित भूमि मामले में 8 संपत्तियों की हुई प...