Sambhal News: 30 नवंबर तक पूर्ण करनी होगी स्व-जनगणना एसडीएम ने दिए दिशा निर्देश
संभल, नवम्बर 19 -- Sambhal News: स्व-गणना अभियान को सफल बनाने के लिए बुधवार को तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सुपरवाइजर और प्रगणकों को अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सभी सुपरवाइजर और प्रगणक अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया समझाएं और अधिक से अधिक नागरिकों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें। अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया गया। एसडीएम आशुतोष तिवारी ने कहा कि अभियान के दौरान कर्मचारियों को आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए, ताकि काम में किसी तरह की परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- Kannauj News: स्व-गणना में इत्रनगरी सूबे में पांचवें पायदान पर, पिछड़े क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.