Sambhal News: 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग पर रहेगा पुलिस का पहरा, एसपी ने परखे इंतजाम
संभल, नवम्बर 10 -- Sambhal News: आगामी 13 नवम्बर को प्रस्तावित 24 कोसीय परिक्रमा यात्रा को लेकर संभल पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा को सुगम बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने मंगलवार को स्वयं मोर्चा संभालते हुए प्रमुख धार्मिक स्थलों और परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। एसपी ने श्री वंश गोपाल मंदिर तीर्थ, चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर तथा 24 कोसीय परिक्रमा यात्रा मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से पड़ताल की। साथ ही संबंधित अधिकारियों से अब तक की तैयारियों की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Sambhal News: 12 नवंबर से गूंजेंगे संभल तीर्थ परिक्रमा के जयकारे, तैयारियों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.