Sambhal News: 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू, पहला बैनामा हुआ
संभल, जुलाई 2 -- Sambhal News: भगवान कल्कि की नगरी संभल में प्रस्तावित 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के निर्माण की दिशा में बुधवार को अहम शुरुआत हो गई। लंबे समय से प्रतीक्षित इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है और पहला बैनामा संपन्न कराया गया। इसके साथ ही अब 38 गांवों के करीब 3200 किसानों से सहमति के आधार पर भूमि खरीदने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उपनिबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पहला बैनामा ग्राम रशीदपुर निवासी यूनुस पुत्र नजबुद्दीन और यूसुफ पुत्र नजबुद्दीन की आराजी काश्त का कराया गया। दोनों किसानों ने कुल 0.0192 हेक्टेयर (192 वर्ग मीटर) भूमि 3,76,320 रुपये के प्रतिफल पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सहायक अभियंता संतोष कुमार सिंह के नाम बैनामा की। यह भी पढ़ें- पेड़ों की कटान व खम्भों की शिफ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.