संभल, अक्टूबर 16 -- Sambhal News: गुन्नौर-नरौरा हाईवे पर हुसैनपुर सैलाब के नजदीक स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर परिसर में महात्मा काल गिरी महाराज पिछले करीब 20 दिनों से लगातार खड़े होकर कठिन तपस्या कर रहे हैं। उन्होंने पितृपक्ष और शारदीय नवरात्रि के दौरान खड़े रहकर ईश्वर की आराधना करने का संकल्प लिया है। उनकी साधना को देखने और आशीर्वाद लेने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों और मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार, महात्मा काल गिरी महाराज ने देश की तरक्की और क्षेत्र के कल्याण की कामना के साथ यह कठिन साधना शुरू की है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: शहर स्थित कालीबाड़ी में बंगाली विधि विधान से होती है मां दुर्गा की पूजन दिन हो या रात, वह खड़े रहकर ई...