संभल, जुलाई 7 -- Sambhal News: शादी समारोह की खुशियां उस समय तनाव में बदल गईं, जब बारात में शामिल 15 वर्षीय किशोर के साथ कथित मारपीट कर उसके सीने पर तमंचा तानने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। पीड़ित पक्ष ने थाना बबराला पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गांव भगता नगला निवासी सत्यवीर पुत्र जगदीश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 15 वर्षीय भांजा विपिन 21 जून की शाम गांव के ही विशाल पुत्र प्रमोद के साथ मोटरसाइकिल से बदायूं जनपद के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर में एक बारात में गया था। आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पीड़ित ने बताया कि विवाद बढ़ने पर विशाल ने अपने मामा वीरपाल, संतोष तथा एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर विपिन के साथ लात-घूंसों से मारपीट की।...