Sambhal News: 12,838 बीमित किसानों की फसल क्षति की रिपोर्ट शासन को भेजी, मुआवजे की उम्मीद
संभल, अक्टूबर 3 -- Sambhal News: जिले में बीते सप्ताह 48 घंटे तक हुई झमाझम बारिश और तेज आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में तैयार खड़ी धान और बाजरा की फसलें तेज हवा और बारिश के कारण जमीन पर बिछ गईं। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन प्रभावित किसानों की फसल क्षति का सर्वे करा रहा है, जबकि फसल बीमा कराने वाले 12,838 किसानों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। कृषि विभाग ने बीमित किसानों की फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अब बीमा कंपनी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसानों को मुआवजा मिलने की उम्मीद है। उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बीमित किसानों की क्षति संबंधी रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि संभवत: सोमवार को बीमा कंपनी के अधिकारी संभल पहुंचेंगे और जिलाधिकारी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.