संभल, सितम्बर 7 -- Sambhal News: नगर के सीता रोड स्थित गीता सत्संग भवन में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण के नंद उत्सव का भक्तिमय आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर काशी से आए पंडितों द्वारा 108 दीपों की महाआरती की गई। महाआरती के दौरान पूरा सत्संग भवन जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में सुंदर एवं मनमोहक भजनों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बधाइयों का मनोहारी चित्रण प्रस्तुत किया गया। कलाकरों ने अपनी मुखवाणी से भजनों की एक एक करके ऐसी छटा बिखेरी जिनको सुनकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध हो झूमने लगे और पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। अंत में भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: छठी और नंदोत्सव में बही भजनों की फुहार जीवेंद्र एवं अनिल कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत से अभिषेक किया। जिस...