संभल, अगस्त 26 -- Sambhal News: शहर के मुख्य बाजार का मार्ग लंबे समय से बदहाली का शिकार है। खासकर करीब 100 मीटर का हिस्सा इतना जर्जर हो चुका है कि यहां से गुजरना राहगीरों और बाइक सवारों के लिए चुनौती बन गया है। इसी मार्ग पर पुरानी तहसील, रजिस्ट्री कार्यालय और कोतवाली स्थित होने के कारण प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। इसके باوجود सड़क की मरम्मत को लेकर पालिका की ओर से अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। मुख्य बाजार होने के कारण इस मार्ग पर सुबह से देर शाम तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है। सड़क पर जगह-जगह टूट-फूट और गड्ढों के कारण बाइक सवारों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार असंतुलित होकर बाइक सवार गिरकर घायल भी हो चुके हैं।

दुकानदारों की आवाज पैदल राहगीरों को भी जर्जर हिस्से से निकलते समय संभलकर चलना पड़ता है। दुकानदार...