संभल, सितम्बर 7 -- Sambhal News: संभल,संवाददाता। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन में हैंडीक्राफ्ट कारखाने से बैटरा और मोटर चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटर और बैटरा बेचकर मिले 2200 रुपये बरामद किए हैं। सरायतरीन के मोहल्ला नवाबखेल निवासी मोहम्मद जुबैर का हैंडीक्राफ्ट कारखाना है। शुक्रवार रात अज्ञात चोर कारखाने में घुसकर बैटरा और मोटर चोरी कर ले गए थे। शनिवार को पीड़ित ने थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। रविवार को थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रसूलपुर रोड से एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान शहजाद निवासी मोहल्ला भूड़ा, सरायतरीन के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से चोरी...