संभल, अगस्त 24 -- Sambhal News: स्वामी भूमानन्द सेवा ट्रस्ट द्वारा रविवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित महामृत्युंजय मंदिर में 1277वें संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. वाई. पी. जोशी ने पूर्ण विधि-विधान से पूजन कराकर किया।

कार्यक्रम की विशेषताएँ इसके पश्चात के. जी. शर्मा एवं राजेश शंखधार ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ किया। वहीं अजय सक्सेना और अनिल शर्मा ने सुंदरकांड की चौपाइयों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। कलाकारों ने सुंदरकांड के पाठ के बाद मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी जिससे मंदिर व अस्पताल परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

भजन और आरती के. जी. शर्मा ने हे दुख भंजन, मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार पवनसुत बिनती बार- बार भजन सुनाकर लोगों को झुमने के...