Sambhal News: हिस्ट्रीशीटर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
संभल, अगस्त 19 -- Sambhal News: चन्दौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल निवासी हिस्ट्रीशीटर राजपाल उर्फ टोटा(50) पुत्र लीलाधर मैं गांव से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी स्थित खेत में बने टाड़ पर अपने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह खेतों पर जा रहे ग्रामीणों ने उसका शव लटका देखा और परिजनों को जानकारी दी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई भूप सिंह ने बताया कि मृतक की शादी नहीं हुई थी। घर पर भी कभी कब आना जाना था। एक कोल्ड स्टोर में पल्लेदारी का काम करते थे। वहीं परिजनों ने शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.