संभल, अगस्त 7 -- Sambhal News: हिंदू जागृति महिला मंच की बैठक पंजाबी मंदिर कोट पूर्वी में संपन्न हुई जिसमें 8 अगस्त शनिवार को मुरादाबाद रोड पर स्थित होटल प्रेम इन में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। हिंदू जागृति महिला मंच की जिला अध्यक्ष मीनू रस्तोगी ने कहा कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी हिंदू जागृति महिला मंच की ओर से 8 अगस्त को संध्या समय होटल प्रेम इन में तीज उत्सव धूमधाम से आयोजित होगा। कार्यक्रम में हिंदू जागृति महिला मंच की सभी बहनों के साथ अन्य समाज सेविकाओं को भी सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में हाऊ जी एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, मल्हार गीत, झूला एवं तीज क्वीन विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। यह भी पढ़ें- Shamli News: ज्योति निर्वाल व सोनल तायल को तीज क्वीन का खिताब कार्यक्रम उपरांत सभी आगंतुकों का सामूहि...