Sambhal News: हाईवे पर हादसे रोकने को लगाए चेतावनी बोर्ड, अंधे मोड़ों पर सुधारी जा रही व्यवस्था
संभल, नवम्बर 21 -- Sambhal News: नेशनल हाईवे-509 पर लगातार होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर हाईवे पर चेतावनी बोर्ड लगाने से लेकर गड्ढों की मरम्मत, झाड़ियों की कटाई और जलभराव की समस्या दूर करने तक के कार्य किए जा रहे हैं। वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अलीगढ़ से मुरादाबाद को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-509 जनपद सम्भल में नरौरा बैराज से होकर गुन्नौर, बबराला, बहजोई और चंदौसी से गुजरता है। हाईवे पर वाहन चालकों को आवश्यक जानकारी देने और सतर्क करने के उद्देश्य से अफजलपुर डरवारी, बहजोई समेत विभिन्न स्थानों पर कुल 144 सूचनात्मक एवं चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.