Sambhal News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मां-बेटी झुलसी, रेफर
संभल, जुलाई 22 -- Sambhal News: कोतवाली क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर जूना में मंगलवार शाम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों में उमेश यादव के मुताबिक मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे बबलू की 10 वर्षीय पुत्री निशा घर की छत पर बंदर भगाने गई थी। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आकर वह झुलस गई। बेटी को चीख सुनकर उसकी मां शीला उसे बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दोनों को तत्काल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.