संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: स्टेशन रोड पर हाईटेंशन लाइन के टूटे तार में उतरे करंट की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि आंधी-बारिश के दौरान टूटे तार को जोड़ने के बाद भी उसे पूरी तरह सुरक्षित नहीं किया गया था, जिसके कारण यह घटना हुई। जनपद सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ निवासी रहमान (17) चन्दौसी में अपने परिचित की दुकान पर काम करता है। शुक्रवार शाम वह स्टेशन रोड स्थित गांधी ग्राउंड के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गया, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। वाहन को बचाने के प्रयास में किशोर का पैर तार के संपर्क में आ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन...