Sambhal News: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर किशोरी झुलसी
संभल, अक्टूबर 19 -- Sambhal News: थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मैथरा में रविवार की शाम खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में कए किशोरी आ गई। तार में उतरे करंट की चपेट में आकर किशोरी झुलस गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन सुधार न होने पर पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव मैथरा निवासी चिंटू की 12 वर्षीय बेटी भावना रविवार की शाम को अपनी मां क्रांति के साथ पशुओं के लिए चारा लेने खेतों पर गई थी। शाम करीब चार बजे मां-बेटी चारा लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान गांव के ही कल्लू और चंद्रपाल के खेतों के बीच टूटकर पड़े हाईटेंशन लाइन के तार से भावना टकरा गई और तार में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.