संभल, अक्टूबर 7 -- Sambhal News: सदर कोतवाली क्षेत्र के हल्लू सराय शिवाजी नगर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है। हसनपुर मुंजब्ता मार्ग पर नई पुलिस चौकी का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने प्रस्तावित चौकी के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम विकासचंद्र, सीओ कुलदीप कुमार और सदर कोतवाल मोहित चौधरी मंगलवार को मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने चिह्नित भूमि का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस चौकी के निर्माण से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार भूमि का चयन कर लिया गया है और नवरात्रों के दौरान चौकी की नींव रखकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पूजा पंडालों में सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने का निर्देश, सीसीटीवी कैमरे भ...