संभल, अगस्त 3 -- Sambhal News: सावन के पहले सोमवार पर जिलेभर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही शिवभक्तों का सैलाब शिवालयों की ओर उमड़ पड़ा। जनपद के आठ प्रमुख शिवालयों समेत सभी छोटे-बड़े शिव मंदिर ''हर-हर महादेव'' और ''बम-बम भोले'' के जयघोष से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने हरिद्वार और अन्य गंगा घाटों से लाए गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। संभल के सूर्यकुंड और पातालेश्वर महादेव मंदिर सहित बहजोई के सादात वाड़ी शिव मंदिर समेत जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं, युवाओं और कांवड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- सावन का पहला सोमवार : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा अमरोहा मंदिरों में भजन-कीर्तन और पूजा-अर...