संभल, अगस्त 8 -- Sambhal News: बरसात का मौसम शुरू होते ही जर्जर भवनों का खतरा एक बार फिर लोगों की चिंता का कारण बन गया है। जिले में पिछले दिनों मकान और छत गिरने की घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद शहर और नगर पालिका क्षेत्र में खड़ी जर्जर इमारतों को लेकर प्रशासन की सुस्ती सवालों के घेरे में है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। हालाकि पालिका द्वारा शहर के 50 लोगों को चिन्हित कर नोटिस भेजे गए हैं। सबसे गंभीर स्थिति संभल की पुरानी तहसील भवन की है। यह इमारत लंबे समय से जर्जर है और प्रशासन इसे खंडहर घोषित कर चुका है। इसके बावजूद अब तक इसे ध्वस्त नहीं कराया गया है। हैरानी की बात यह है कि प्रतिदिन हजारों फरियादी अपने कार्यों के लिए तहसील पहुंचते हैं, जबकि सैकड़ों अधिव...