संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: रजपुरा विकासखंड के गांव मोलनपुर के समीप स्थित प्रसिद्ध हरि बाबा बांध धाम पर चल रहे सात दिवसीय गुरु पूजा महोत्सव में शुक्रवार को आयोजित रासलीला में चैतन्य प्रभु प्राकट्य लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। वृंदावन से आए गौर श्रीकृष्ण लीला मंडल के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने श्री चैतन्य महाप्रभु के जन्म, बाल्यकाल, वैराग्य, हरिनाम संकीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण प्रेम में लीन उनके जीवन प्रसंगों का जीवंत मंचन किया। चैतन्य प्रभु की भक्ति और प्रेममयी लीलाओं को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। आयोजन समिति के उप मंत्री विशम्भर पाठक ने बताया कि गुरु पूजा महोत्सव को लेकर धाम परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। रासलीला मंचन के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्ह...