Sambhal News: हरिहर मंदिर बनाम जामा मस्जिद पर कोटा परिक्रमा के ऐलान से कैला देवी धाम पर अलर्ट, भक्तों का जुटना शुरू
संभल, नवम्बर 19 -- Sambhal News: हरिहर मंदिर बनाम जामा मस्जिद परकोटा परिक्रमा को लेकर किए गए ऐलान के बाद गुरुवार 19 नवंबर को कैला देवी धाम पर भक्तों का जुटना शुरू हो गया है। प्रस्तावित परिक्रमा को लेकर क्षेत्र में माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कैला देवी धाम और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने संभल-गवां मार्ग से शकरपुर होते हुए कैला देवी जाने वाले मोड़ पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। वहीं मंदिर परिसर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर भी बैरिकेडिंग की गई है, जिससे बिना अनुमति किसी को आगे बढ़ने से रोका जा सके। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए संभल एसडीएम और सीओ समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। उधर, परिक्रमा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.