Sambhal News: हरियाली तीज पर महिलाओं ने बिखेरी सावन की रंगत
संभल, अगस्त 14 -- Sambhal News: इस्लामनगर रोड स्थित एक रिसोर्ट में वार्ष्णेय वेलफेयर समिति के तत्वावधान में हरियाली तीज का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और सावन की हरियाली व तीज की खुशियों को उत्साह के साथ मनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अध्यक्ष रेनू वार्ष्णेय ने कहा कि हरियाली तीज सावन माह का पवित्र और उल्लासपूर्ण पर्व है, जो महिलाओं के उत्साह और आपसी सौहार्द को बढ़ाता है। इस बीच रश्मि सेठ को तीज क्वीन चुना गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नीलम शंकर, कोषाध्यक्ष नीतू वार्ष्णेय, नैना वार्ष्णेय, कुमकुम, कमल, जूली, मीनू, रजनी, प्रीति, कविता, नंदिनी, शीतल आदि मौजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.