संभल, अगस्त 22 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के गांव बुकनाला निवासी मोहम्मद अब्बास पुत्र हसन अब्बास ने असमोली थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर प्रमोद यादव समेत तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार वसीउल हसन और शबीउल हसन पुत्र नसीमुल हसन निवासी बुकनाला के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोप है कि चोरी हुए ट्रैक्टर के संबंध में शिकायत करने के बाद उच्च अधिकारियों की जांच के बावजूद मुकदमा दर्ज होने में कई महीने लग गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी आरोपियों को होने के बाद 11 अगस्त 2026 की रात चोरी का ट्रैक्टर कहीं छिपा दिया गया। मोहम्मद अब्बास ने आरोप लगाया कि सब इंस्पेक्टर प्रम...