संभल, अक्टूबर 17 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर। थाना बनियाठेर क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे-509 स्थित टी-पॉइंट के पास शुक्रवार सुबह एक फैक्ट्री में हंगामे की सूचना से थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की, लेकिन वहां कोई हंगामा नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि कुछ देर पहले मजदूरों के आने-जाने के दौरान पीछे की ओर कहासुनी हुई होगी। हालांकि, मौके पर किसी विवाद की पुष्टि नहीं हुई। उधर, क्षेत्र में फैक्ट्री पर जीएसटी टीम की छापेमारी की सूचना फैलने से कंपनी में हड़कंप मचने और मजदूरों को बाहर भेजने की चर्चा रही, लेकिन जीएसटी टीम की कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं, फैक्ट्री के पीछे अकबरपुर गांव से टी-पॉइंट पुलिया तक नहर किनारे एक गड्ढे में कूड़ा जलाए जाने से काला धुआं उठता रहा। इससे हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी हुई...