संभल, अगस्त 6 -- Sambhal News: असमोली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। विभागीय टीम ने गांव ओबरी में संचालित एक अवैध क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब पर छापा मारकर दोनों को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी के नेतृत्व में टीम ने गांव ओबरी में जांच अभियान चलाया। विभाग को इन स्वास्थ्य संस्थानों के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और संचालकों से आवश्यक अभिलेख व वैध संचालन संबंधी दस्तावेज मांगे। जांच के दौरान डॉक्टर बंगाली क्लीनिक और मैक्स पैथोलॉजी लैब के संचालक आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। दस्तावेज उपलब्ध न होने पर स्वास्थ्य विभाग ने दोनों संस्थानों को मौके पर ही सील कर दिया। नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौ...