Sambhal News: स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल का छज्जा गिरने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत, दो घायल
संभल, अगस्त 16 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव मदाला फत्तेहपुर स्थित अल हसनैन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल के मुख्य गेट पर बना छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से कार्यक्रम देखने पहुंचे 9 वर्षीय बच्चे की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम, एसपी, बीएसए समेत प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Pakur News: स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज डीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र के गांव मदाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.