Sambhal News: स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान के लिए कर्मचारियों को मिलेगा विशेष अवकाश
संभल, अक्टूबर 15 -- Sambhal News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में मतदान के लिए पात्र कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन ने यह व्यवस्था की है। इसके तहत मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले पात्र कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 होना है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी शामिल हैं। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद शामिल हैं।विश्वविद्यालय यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.